नई दिल्ली/हावड़ा, 28 जून। भारतीय रेलवे ने क्षेत्रीय संपर्क को सशक्त बनाने और स्टेशन अवसंरचना को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का दौरा कर ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, बिष्णुपुर सांसद श्री सौमित्र खान, हावड़ा सांसद श्री प्रसून बनर्जी सहित रेलवे अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के पश्चात श्री वैष्णव ने पुरुलिया से हावड़ा तक नई मेमू ट्रेन (संख्या 08121) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। यह सेवा वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रतीक्षित मांग रही थी। रेल मंत्री बोले — ‘नए भारतीय रेलवे का सपना साकार हो रहा’ इस अवसर पर श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा —“हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता ने नए भारतीय रेलवे की नींव रखी है और 12 लाख रेलकर्मी पूरे समर्पण से इसे साकार करने में जुटे हैं। आज पश्चिम बंगाल में ही 101 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है। यह केवल विकास नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे का नया प्रारूप है। यात्रियों को अब गुणवत्तापूर्ण सेवाएं व बेहतर अनुभव देना ही लक्ष्य है।” उन्होंने कहा — “यह मेमू सेवा न केवल दो शहरों को जोड़ेगी, बल्कि ऐतिहासिक बाँकुड़ा-दामोदर रेलवे की भावना को भी पुनर्जीवित करेगी।” नई मेमू सेवा की प्रमुख विशेषताएं रूट: पुरुलिया – बाँकुड़ा – मसाग्राम – हावड़ा दूरी: 283 किमी (खड़गपुर मार्ग से 41 किमी कम) किराया: ₹60 (खड़गपुर मार्ग के ₹65 की तुलना में) लाभार्थी: दैनिक यात्री, कार्यालय कर्मचारी, छात्र और व्यापारी समय बचत: दूरी कम होने से यात्रियों को तेज़, किफायती और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व विरासत: 1916 में शुरू हुई बाँकुड़ा-दामोदर रेलवे सेवा का पुनर्जीवन विद्युतीकरण: 2021 में पूर्ण, जिससे दक्ष रेल सेवाएं संभव संपर्क: मसाग्राम स्टेशन अब दक्षिण पूर्व रेलवे की बाँकुड़ा–मसाग्राम लाइन को पूर्व रेलवे की हावड़ा–बर्धमान कॉर्ड से जोड़ता है क्षेत्रीय प्रभाव: पुरुलिया, बाँकुड़ा, हुगली और हावड़ा जिलों में पर्यटन, उद्योग और अर्थव्यवस्था को मिलेगा प्रोत्साहन सांतरागाछी स्टेशन का निरीक्षण रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांतरागाछी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, नई संरचना और ट्रांजिट हब के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का निधन, 42 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक की लहर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम शेफाली जरीवाला जवान बने रहने की दवा ले रही थीं – क्या इसी वजह से हुई मौत? जानिए क्या है ग्लूटाथियॉन