24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर से हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट आगामी 6 नवंबर से नई उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रही है। इसके तहत उदयपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, वहीं कोलकाता से भी उदयपुर के लिए एक नई फ्लाइट शुरू होगी।उदयपुर-दिल्ली सेवाउदयपुर से दिल्ली की फ्लाइट रोजाना सुबह 11ः30 बजे डबोक एयरपोर्ट से रवाना होगी और 1ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।वापसी में दिल्ली से दोपहर 1ः45 बजे उड़ान भरकर 3ः15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।उदयपुर-मुंबई सेवाउदयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट दोपहर 3ः55 बजे प्रस्थान करेगी और 5ः35 बजे मुंबई पहुंचेगी।वहीं मुंबई से सुबह 8ः55 बजे रवाना होकर 10ः20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।कोलकाता-उदयपुर सेवाकोलकाता से उड़ान शाम 5ः20 बजे प्रस्थान करेगी और मुंबई होते हुए रात 10ः20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।हालांकि उदयपुर से कोलकाता के लिए वापसी उड़ान की सुविधा अभी शामिल नहीं की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट प्रांगण में मां अम्बे की भव्य स्थापना, 10 दिन तक चलेगा नवरात्र महोत्सव रेजीडेंसी स्कूल सभागार, उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन