24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन ट्रस्ट की गवर्निंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और महिला चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

811 करोड़ के 1486 कार्यों का अनुमोदन
बैठक के आरंभ में सदस्य सचिव ने ट्रस्ट की आय-व्यय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 2016-17 से अब तक ट्रस्ट से 811 करोड़ रुपए के कुल 1486 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष प्रगतिरत हैं। बैठक में इन सभी कार्यों का अनुमोदन किया गया।

60 करोड़ से बनेगा जनाना अस्पताल भवन
सबसे अहम निर्णय महाराणा भूपाल अस्पताल में जनाना अस्पताल के नवीन भवन निर्माण के संबंध में लिया गया। प्रस्तावित 120 करोड़ की लागत में से 60 करोड़ डीएमएफटी फंड से तथा शेष 60 करोड़ यूडीए फंड से व्यय किए जाएंगे। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा और बजट घोषणाओं के अनुरूप 150 करोड़ रुपए का उपयोग प्राथमिक सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल पर किया जाएगा। विधानसभावार जनहित कार्यों के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब और पुस्तकालय
डीएमएफटी सदस्य सचिव आसिफ अंसारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब व स्मार्ट क्लासेज विकसित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पेयजल समस्या वाले गांवों में सोलर पनघट या हैंडपंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक तहसील में एक आदर्श ग्राम विकसित करने का भी निर्णय लिया गया।

जनजाति क्षेत्र में आवासीय विद्यालय निर्माण को 30 करोड़ की मंजूरी
खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत देवला-कोटड़ा में जनजातीय छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु 30 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।

दो माह में 70 करोड़ से अधिक की राशि जारी
जिला कलक्टर के निर्देशों के तहत बीते दो माह में 70 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभिन्न कार्यों के लिए जारी की गई, जिससे निर्माण कार्यों में गति आई है। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, टीएडी उपायुक्त रागिनी डामोर, आरएनटी प्राचार्य डॉ विपिन माथुर, सीडीईओ महेन्द्र कुमार जैन, एसई पीडब्ल्यूडी राजीव अग्रवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading