24 News Udpate उदयपुर। शहर की अग्रणी कोचिंग संस्था रेडियंट एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 10वीं एवं 11वीं के विशेष बैच आज, 19 मार्च से प्रारंभ हो गए हैं। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए परिणामोन्मुख एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप सुव्यवस्थित शैक्षणिक ढांचा तैयार किया गया है, जिससे वे बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई, नीट, ओलंपियाड एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
संस्था के संस्थापक डाॅ. शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल के बाद ईवनिंग स्पेशल बैच संचालित किए जा रहे हैं। IOQM की तैयारी के लिए स्पेशल बैच की शुरुआत भी की गई है ।
शाम को आईओएक्यूएम की तैयारी कोटा से स्पेशलिस्ट रेडियंट के वाईएसपी डिवीज़न के हेड यतीश गोयल करवाएंगे। इनमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, आंसर राइटिंग स्किल्स, रेगुलर प्रैक्टिस शीट्स एवं वीकली टेस्ट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत प्रगति का विश्लेषण कर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
वहीं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए मॉर्निंग इंटीग्रेटेड बैच (जेईई/नीट / सी.ए फाउंडेशन/ IPMAT) शुरू किए गए हैं, जिनमें दो वर्षों की सुनियोजित रणनीति के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/बायोलॉजी की गहराई से तैयारी करवाई जाएगी। इन बैचों का उद्देश्य छात्रों के लिए जेईई (मेन व एडवांस) एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत नींव तैयार करना है।
संस्थान की विशेषता इसका अनुभवी एवं विशेषज्ञ फैकल्टी पैनल है, जो कॉन्सेप्ट-बेस्ड लर्निंग, डाउट सॉल्विंग सेशन्स, रेगुलर टेस्ट सीरीज, पर्सनल मेंटरिंग एवं परफॉर्मेंस ट्रैकिंग के माध्यम से छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित करता है। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी, मोटिवेशनल सेशन्स, करियर गाइडेंस सेमिनार एवं पैरेंट-टीचर इंटरैक्शन का भी आयोजन किया जाएगा।
संस्था के अकेडमिक हेड रवि रंजन के अनुसार, सीमित सीटों के साथ शुरू किए गए इन बैचों को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह है। रेडियंट एकेडमी हर वर्ष उत्कृष्ट परिणामों के साथ उदयपुर संभाग में अपनी सशक्त पहचान बना रही है और विद्यार्थियों को मजबूत अकादमिक आधार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्था के मीडिया प्रभारी जीतू डोडेजा ने बताया कि संस्थान की वरिष्ठ
फैकल्टी अजीत अग्रवाल,
नितिन सोहाने, दिलीप कुमार जैन, राहुल मालव, युवराज सिंह, निश्चय खण्डेलवाल , अंकुर शर्मा, राजेश पाटीदार प्रियदर्शिनी पोरवाल और हर्षिता शर्मा के शिक्षा पद्धति और अनुभव का विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिल रहा है!
रेडियंट एकेडमी में 10वीं व 11वीं के नए बैच आज से शुरू, सुनियोजित तैयारी का आगाज़

Advertisements
