Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह: ‘मैं’ नहीं ‘हम’ की भावना के साथ समाज सेवा का संदेश

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। बांसवाड़ा रोड आडीवाट स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सप्ताह के चतुर्थ दिवस विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने डेरिया फला (कालिका माता मंदिर) स्थल पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं युवाओं में सेवा भावना विकसित करना रहा।
श्रमदान के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अपनाने और समाज को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. दीपक पंड्या, वंदना व्यास, डॉ. मिलिंद व्यास, गार्गी चौबीसा, सनी सिकलीगर, कल्याण भोई, हितेश जोशी, हिमांक सुथार एवं नयन भट्ट उपस्थित रहे।
फोटो–24 एसएजी 2: राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत कार्यक्रम करते विद्यार्थी। फोटो: जयदीप जोशी

Exit mobile version