24 News Update Udaipr. राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम ( NQAS) के तहत जिले के वल्लभ नगर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस का राष्ट्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस के राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर राज्य सरकार ने भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा श्री अभिषेक कुमार और डॉ पल्लवी गुप्ता निरीक्षण करने के लिए चिकित्सा संस्थान पर आये। दिनांक 06 एवं 07 अक्टूबर को दो दिनों तक टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस के सभी छह विभागों के मापदण्डो पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि टीम द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता ,मानव संसाधन और राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की प्रगति आदि का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस के चिकित्सा प्रभारी डॉ गणेश सिरवी और उनके स्टाफ ने सभी मापदण्डो को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित समझाया। सभी स्टाफ सदस्यों ने पूछे गये सवालों के जवाब पूरे विश्वास से दिया। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मावली डॉ कुलदीप लोहार ने टीम का आभार प्रकट करते हुए आश्वस्त किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माल की टूस की सेवाओं में निरन्तर सुधार जारी रहेगा और वल्लभ नगर के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित करवाया जायेगा।बीपीओ निवेदिता जोशी ने ओपनिंग और क्लोजिंग मीटिंग का संचालन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस की जानकारी दी।जिला स्तर से सहयोग के लिए डॉ शुभम गोयल,डॉ पीयूष व्यास, गणेश चौधरी, सुनील शर्मा एवं ब्लॉक टीम से बीपीओ निवेदिता जोशी,राजेश भारद्वाज,नेमी चंद मीणा,महेश मीणा एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आये सीएचओ एवं नर्सिंग आफिसर उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल की टूस के नर्सिंग अधिकारी , लेब टेक्नीशियन, एलएचवी,ए एन एम और आशा सहयोगिनीयो ने निरीक्षण के दौरान पूरा साथ दिया। सभी रिकॉर्ड चेक लिस्ट के अनुसार दिखाये गये। राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के धसाथ पारितोषिक के रुप में 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।जिसका उपयोग स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की बेटियों ने क्रिकेट में जीता स्वर्ण पदक विद्या भवन में प्रशासनिक धमक के खिलाफ आक्रोष : महिला कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर गुस्सा फूटा, पेन डाउन हड़ताल, अब लेंगे सामूहिक अवकाश