24 News Update उदयपुर। नेशनल कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से यहां भव्य प्रतिभा गौरव सम्मान एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें उदयपुर और देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों सहित जन समुदाय कि उपस्थिति रही। यह गौरव सम्मान समारोह श्रीमती डॉक्टर राजश्री गांधी वर्मा, नेशनल प्रेसिडेंट, कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजर कि अध्यक्षता में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि के के गुप्ता, कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन,(ग्रामीण) राजस्थान सरकार व डॉ चंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात, विशिष्ट अतिथि लकी भार्गव महाप्रबंधक आर एस एम एम उपस्थित थे।कार्यक्रम संयोजक हेमंत झा और प्रवीण नाहर जिलाध्यक्ष एवं सुरेश पालीवाल समन्वयक, पारस खुर्दिया, संतोष शाक्य, सुरेश शर्मा, प्रीति भार्गव, पार्वती झा एवं समस्त कार्यकारिणी, विशिष्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में के के गुप्ता, डॉ चंद्र सिंह चैहान, डॉ. लकी भार्गव को उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।इसी क्रम में इस समारोह में प्राचीन भारतीय नियुद्ध शौर्यकला, मार्शल आर्टस के मुख्य प्रशिक्षक किशन सोनवाल, संस्थापक वंदे मातरम मार्शल आर्ट संस्थान, निर्देशक ,कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस अकैडमी उदयपुर को उनके द्वारा समुदाय, समाज, संगठन एवं राष्ट्र के प्रति असाधारण योगदान और राष्ट्रहित के प्रति अनवरत निरंतर योगदान और सेवा कार्यों के लिए आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत श्री किशन सोनवाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान मुख्य अतिथि एवं डॉ राजश्री गांधी वर्मा, नेशनल प्रेसिडेंट – कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा विशिष्ट अतिथियों, समस्त कार्यकारिणी, विशिष्ट पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में, उपभोक्ता राष्ट्रीय गौरव सम्मान, का मान्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में डॉक्टर राजश्री गांधी ने अपने उद्बोधन में कहा की उपभोक्ता को हमेशा अपने र्कŸाव्यों एवं अधिकारों को ध्यान में रखना चाहिए और उन्होंने अपने व्यक्तिगत कुछ बातों के द्वारा उपभोक्ताओं की ताकत का उदाहरण प्रस्तुत किया एवं अन्त में देश की मिट्टी एवं वन्दे मातरम् की महिमा को भारत माता की जय वन्दे मातरम उद्घोष के साथ अपने इन शब्दों में व्यक्त किया- देश की माटी से बढ़कर कोई चन्दन नहीं है और वंदे मातरम से बढ़कर कोई वंदन नहीं है।के के गुप्ता ने स्वच्छता पर्यावरण और जल के महत्व बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और जल स्रोत को बचाने पर विशेष जोर दिया और साथ ही अपने देश के तिरंगे ध्वज की ताकत को यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र का उदाहरण प्रस्तुत करके बताया।डॉ चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिक दुनिया में अधिक सुविधाजनक वस्तुएं प्राप्त करने से जीवन में कितना असर आता है, हमेशा व्यवस्थित व्यवहारिक परंपरागत जीवन थैली अपनाना चाहिए और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।और डॉक्टर लकी भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि उपभोक्ता को जागरूक होना चाहिए। आज का युग प्रॉफिट आधारित हो गया है इस बारे में कुछ जानकारी बताई, और आज वर्तमान में शास्त्र के साथ में शस्त्र की शिक्षा अतः शास्त्र और शस्त्र की दोनों जरूरी है एवं रामनाथ सिंह चौहान उपभोक्ता सुरक्षा संगठन महामंत्री ने मोबाईल रेडियेशन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक पद्धतियों से स्वस्थ्य रह सकते है।इसी के साथ किशन सोनवाल ने कहा कि वंदे मातरम भारत माता की जय कहना अतः समाज को पूरे देश को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने में अनवरत प्रयत्नशील रहना है। वंदे मातरम हमारे दैनिक व्यवहार भाषा, अभिवादन में होना चाहिए और मार्शल आर्ट पर अपने शब्दों में कहा कि पूरी दुनिया में जितने भी मार्शल आर्ट तकनीक है उन सभी में सर्वश्रेष्ठ भारत की प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट नियुद्ध शास्त्र हे जो पूरे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट है पूरे विश्व में मार्शल आर्ट शिक्षा प्राचीन भारत के नियुद्ध शास्त्र द्वारा हुई है यह नियुद्ध शास्त्र विश्व को भारत कि देन है, भारत विश्व गुरु है।समारोह में उपस्थित व्यक्तिगत उपलब्धियां प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया गया। जिनमें सुश्री शिवानी पालीवाल, अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत जगत में और अनंदिता शाक्य अंतर्राष्ट्रीय नृत्य जगत में, उन्नति नाहर अंतर्राष्ट्रीय नृत्य जगत, सिद्धार्थ वर्मा 5364 मी. कि ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर, एवं रितिका शुद को 5364 मीटर्स, 17591 फीट ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर सफलतापूर्वक चढ़ाई, और मयूरी वर्मा 5364 मीटर ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर, निधि आहूजा 5364 मीटर ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंपर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर, आदिशी पालीवाल, एकेडमिक खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों सभी को समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में नव सदस्यों में अनुपमा जारोली एवं इन्दिरा बापना को शपथ दिलाई गई।सम्मान समारोह का संचालन श्रीमती प्रीति भार्गव द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 15-16 अगस्त को सनातन मंदिर प्रांगण में, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, नृत्य, भजन संध्या और महाआरती होंगे मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों ने स्वच्छता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए निकाली रैली