24 News Update उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में मनाया जा रहा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह रविवार, 20 अप्रैल को सम्पन्न होगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले दमकल कर्मियों और सहयोगी संस्थाओं को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रतिदिन शहर के विभिन्न संस्थानों में अग्निशमन जागरूकता गतिविधियां एवं लाइव डेमो का आयोजन किया गया। 15 अप्रैल को एलन इंस्टीट्यूट, 16 अप्रैल को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल, 17 अप्रैल को सेलिब्रेशन मॉल, 18 अप्रैल को मेरिऑट होटल और 19 अप्रैल को आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में फायर टीम द्वारा अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली, आग लगने के कारण, उसे बुझाने की सामान्य विधियां और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सके। समापन समारोह 20 अप्रैल को नगर निगम के बोर्ड बैठक सभागार में आयोजित होगा, जिसमें नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन 20 का, दमकल कर्मियों और सहयोगी संस्थाओं का होगा सम्मान

Advertisements
