24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2025 के अंतर्गत गुरुवार रात्रि को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रस में सराबोर किया। नगर परिषद परिसर में आयोजित इस साहित्यिक संध्या में हजारों श्रोताओं ने देर रात तक काव्यपाठ का आनंद उठाया और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध विश्व विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास रहे। उनकी कविताओं और गीतों ने जैसे ही मंच पर स्वर लिया, पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो गया। प्रेम, राष्ट्र भक्ति और हास्य-व्यंग्य से ओत-प्रोत रचनाओं ने उपस्थित जनसमूह को देर रात तक बांधे रखा। उनके लोकप्रिय गीतों पर श्रोता झूम उठे और बीच-बीच में दर्शकों ने खड़े होकर तालियों और हूटिंग के साथ भरपूर स्वागत किया।नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा ने बताया कि कवि सम्मेलन में डॉ. भुवन मोहिनी, सुदीप भोला, दीपक पारिक, प्रवीण पांडे, साक्षी तिवारी, मोहित मौर्य, कुशाल कुलशेन्द्र, विनोद सोनी एवं एकाग्र शर्मा रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। हास्य और व्यंग्य से भरी प्रस्तुतियों पर श्रोता ठहाकों से गूंज उठे, वहीं प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के गीतों ने वातावरण को भावुकता से सराबोर कर दिया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि कुमार विश्वास ने कियासांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय दशहरा मेला आयोजन के चौथे दिन वण्डर सीमेंट द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सांसद सी.पी. जोशी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा पश्चिम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत आदि ने मीरा रंगमंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां कवि सम्मेलन के आरम्भ में विधायक कृपलानी सहित वंडर सीमेंट लि. के पूर्णकालिक निदेशक परमानन्द पाटीदार, आर. के. मार्बल के निदेशक निर्मल दोषी, यूनिट हेड नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया की अध्यक्षा अरूणा जैन ने आमंत्रित कवियों एवं कवित्रियों का उपरना ओढाकर व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।कवि सम्मेलन में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ रतन लाल गाडरी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, श्री सांवलिया जी मंदिर मण्डल ट्रस्ट अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण हसीजा, चित्तौड़गढ़ भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, पंस भोपालसागर हेमेंद्र सिंह राणावत तथा बड़ी संख्या नगरवासियों के साथ-साथ चित्तौड़गढ़, नीमच, छोटीसादड़ी, बड़ीसादड़ी, उदयपुर, मंदसौर, भीलवाड़ा आदि सहित आस-पास के ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में लोग इस कवि सम्मेलन को सुनने पहुंचे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में साहित्य के प्रति लोगों का उत्साह और रुझान साफ झलकता रहा।सांसद जोशी ने कार्यक्रम के आरम्भ में मेलार्थियों को नवरात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय दशहरा मेला केवल मनोरंजन और धार्मिक आयोजनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, कला और साहित्य का भी अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। कवि सम्मेलन की यह कड़ी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस विराट कवि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर हुनर स्वयं सहायता समूह: लोकल फॉर वोकल की मिसाल राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाला वीर हिंदू विजेता हिंदू अखाड़ा प्रदर्शन