Site icon 24 News Update

नाथद्वारा-ओखा रेलसेवा रहेगी रेगुलेट

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजकोट मण्डल के लाखाबावल-पीपली-कानालुस रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 19576, नाथद्वारा-ओखा एक्सप्रेस दिनांक 07 अगस्त 2025 एवं 14 अगस्त 2025 को नाथद्वारा से प्रस्थान करने के उपरांत पश्चिम रेलवे सीमा में 4 घंटे 25 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित तिथियों में अपने रेल नंबर की स्थिति अवश्य जांच लें और यात्रा की योजना इस सूचना के अनुसार बनाएं।

Exit mobile version