निगम क्षेत्र में बढ़ेगी 1.22 लाख की आबादी।मांगी आपत्ति।उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर शहर से लगी हुई ग्राम पंचायत के 48 गांव को नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर इन सभी ग्राम पंचायत के 48 गांवो को निगम क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए 80 वार्डों में समायोजन किया गया है जिसका संपूर्ण विवरण तैयार कर दिया गया है। साथ ही तैयार विवरण पर आपत्तियां भी आमंत्रित की गई है। इन पंचायतों को किया सम्मिलित।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च, 2025 को आदेश जारी कर शहर से लगी हुई 6 ग्राम पंचायत के 15 राजस्व गांव को नगर निगम में सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत भोईयों की पंचोली का राजस्व ग्राम भोईयों की पंचोली, टीला खेड़ा, डांगीयों की पंचोली, धुणी माता का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र,ग्राम पंचायत मटून का राजस्व ग्राम खेड़ा कानपुर, मटून, पनवाडी, कमलोद, खबरडीया का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत मनवाखेडा का राजस्व ग्राम एकलिंगपुरा, ग्राम पंचायत ढीकली का राजस्व ग्राम ढीकली एवं वाडा / बाडा, ग्राम पंचायत अम्बेरी का राजस्व ग्राम अम्बेरी, राजस्व ग्राम जिंक स्मेल्टर और नलाफला का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र है। अब सम्मिलित किए गए गांव की संख्या 33 से बढ़कर 48 हो गई है। इन गांवों को सम्मिलित करने के पश्चात अब निगम क्षेत्र की कुल जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 4.51 से बढ़कर 5.73 लाख हो गई है। निगम द्वारा परिसीमन कर कुल 80 वार्डो के गठन किया गया है। अब निगम द्वारा तैयार 80 वार्डो पर आपत्ती आमंत्रित की गई है। आयुक्त ने कहा कि यदि इन वार्डो के गठन में किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय (प्रशासन) कार्यालय कमरा नंबर 251 में या नगर निगम के मिनी मीटिंग हॉल में लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। 7 हजार जनसंख्या होगी प्रत्येक वार्डो की।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा 80 वार्डो के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपूर्ण कर ली गई है। प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या का अनुपात लगभग 7117 रखी गई है। वेबसाइट पर उपलब्ध है संपूर्ण दस्तावेज।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि परिसीमन पश्चात जिन 80 वार्डो का गठन किया गया है उनकी समस्त जानकारी नगर निगम की वेबसाइट http://www.udaipurmc.org पर उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें संपूर्ण 80 वार्ड का कुल क्षेत्रफल, नक्शा, कुल जनसंख्या साथ ही वार्ड सीमा क्षेत्र इत्यादि विवरण का स्पष्ट रूप से सम्मिलित किया गया है। कोई भी व्यक्ति नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त संपूर्ण जानकारी वहां से प्राप्त कर सकता है एवं डाउनलोड भी कर सकता है। इसी के साथ नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर भी 80 वार्डो का नक्शा लगाया गया है कोई भी व्यक्ति नगर निगम में आकर भी उसका अवलोकन कर सकता है। 2 वार्ड है सबसे बड़े।नगर निगम द्वारा गठित 80 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 एवं वार्ड संख्या 80 सबसे बड़े है जिसमें करीबन 9000 की जनसंख्या है। 17 अप्रैल,2025 तक दर्ज करानी होगी आपत्ति।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा जिन 80 वार्डो का पुनर्गठन किया गया है इसमें यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) कार्यालय कमरा नंबर 251 एवं नगर निगम के मिनी मीटिंग हॉल में लिखित में दर्ज करवा सकता है। इस तिथि के पश्चात किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुविवि में शिक्षकों को चेतावनी,,,,बिना बुलाए प्रशासनिक भवन में आए तो होगी कार्रवाई डायबिटीज , ब्लड प्रेशर के 167 व युरिक ऐसिड़ के 67 लोगों की केम्प में:शुल्क जांच की गई