Site icon 24 News Update

मायरा त्यागी ने CBSE नेशनल में जीता रजत पदक, उदयपुर की होनहार स्केटर का चमका सितारा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मयंक सोनी स्केटिंग क्लब की प्रतिभावान स्केटर मायरा त्यागी ने CBSE नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 इनलाइन गर्ल्स रोड रेस वन लैप इवेंट में रजत पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता HSV ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित हुई।
कोच मयंक सोनी ने बताया कि मायरा ने CBSE वेस्ट जोन में दो स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया था। वर्तमान में वह आगामी SGFI नेशनल (ग्वालियर, म.प्र.) के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। मायरा के पदक जीतकर उदयपुर लौटने पर उनका क्लब और परिजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Exit mobile version