24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस श्रद्धा, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का विषय था— “मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान”, जिसके तहत छात्रों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम के प्रमुख समन्वयक एवं छात्र कल्याण सहायक अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. लाखावत ने बताया कि लगभग 100 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय संविधान की विशिष्टताओं, उसकी संरचना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी अनिवार्यता पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के इंचार्ज डॉ. हरि सिंह मीना ने अपने संबोधन में कहा—“संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारी नागरिक पहचान, अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। इसका पालन करना हर भारतीय का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।”कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्य राम नारायण कुम्हार ने संविधान की मूल भावना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी देता है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का स्मरण करना है। जानकारी राम नारायण कुम्हार, सह जन संपर्क अधिकारी, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा दी गई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मजदूर संगठनों का सरकार पर बड़ा हमला—“चार श्रम कोड मजदूरों के खिलाफ, पूंजीपतियों के हित में बनाई गई कानून व्यवस्था” संविधान दिवस पर एमडीएस स्कूल में मॉक पार्लियामेंट की गूंज, बच्चों ने सीखी लोकतंत्र की असली पाठशाला