सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पारिस्थितिकीय संतुलन भी है प्रमुख उद्देश्य। 24 News Update उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आयड नदी का निरीक्षण कर आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नदी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जुलाई को पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जाएगा।निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना इसी के तहत उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी एवं अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल के साथ वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस बार वृक्षारोपण तकनीकी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए संपन्न किया जाएगा।तकनीकी दृष्टि से होगा वृक्षों का चयन।निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि इस बार आयड नदी में वृक्षारोपण वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के आधार पर किया जाएगा। नदी की पारिस्थितिकी, जल स्तर, मिट्टी की प्रकृति एवं जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए पेड़ लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इस हेतु उप वन संरक्षक मुकेश सैनी के साथ नदी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें यह तय किया गया कि किस स्थान पर किस प्रजाति के वृक्ष लगाए जाएं, ताकि वे वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों में आसानी से पनप सकें और भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध हों सके।फलदार वृक्षों को दी जाएगी प्राथमिकता।निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत नदी क्षेत्र में फलदार वृक्षों का भी रोपण किया जाएगा, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आसपास के पक्षियों को भी आहार उपलब्ध होगा। इससे नदी क्षेत्र में जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा और पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा। निगम की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह शहरी जीवन में प्रकृति को और समीप लाने का प्रयास भी सिद्ध होगा। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पारिस्थितिकीय संतुलन भी है प्रमुख उद्देश्य।आयुक्त ने बताया कि वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य आयड नदी के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाना तथा उसे पारिस्थितिकीय रूप से संवर्धित करना है। इसके अंतर्गत नदी के दोनों छोर पर इस तरह से वृक्ष लगाए जाएंगे कि एक सुंदर हरित पट्टी का निर्माण हो, जो वर्षभर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में सहायक हो। इससे न केवल उदयपुरवासियों को एक सुंदर प्राकृतिक स्थल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र भविष्य में इको-टूरिज्म की संभावनाओं को भी जन्म देगा।सफाई व्यवस्था की भी ली समीक्षा।वृक्षारोपण स्थलों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त खन्ना ने आयड नदी की सफाई व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा इस कार्य के लिए एक निजी फर्म को टेंडर के माध्यम से निम्मेदारी दी गई है। फर्म ने सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां सफाई व्यवस्था में कमी देखी गई, वहां तत्काल सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कटारिया के उदयपुर दौरे से पंजाब में टला कैबिनेट विस्तार नगरीय विकास कर एवं गृहकर में राज्य सरकार ने फिर दी भारी छूट, छूट का लाभ लेवे शहरवासी – आयुक्त