Site icon 24 News Update

मुंबई : दूध मंगाने के बहाने 71 वर्षीय महिला से 18.5 लाख की ठगी

Advertisements

24 News Update मुंबई. ऑनलाइन ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वडाला निवासी 71 वर्षीय महिला ने महज एक लीटर दूध ऑनलाइन मंगाने की कोशिश में 18.5 लाख रुपए गंवा दिए। ठगों ने उन्हें झांसा देकर मोबाइल पर भेजे लिंक से उनका फोन हैक कर तीनों बैंक खाते खाली कर दिए।

कैसे फंसी महिला ठगों के जाल में?
घटना 4 अगस्त की है। महिला को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दूध कंपनी का अधिकारी दीपक बताया। आरोपी ने महिला को मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि कॉल काटे बिना उसी लिंक से दूध ऑर्डर करें। करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत चलती रही, जिससे महिला परेशान होकर कॉल काट बैठीं। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अगले दिन ठग ने दोबारा महिला को फोन कर और जानकारी हासिल कर ली।

तीनों बैंक खाते कर दिए खाली
जब महिला बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनके खाते से 1.7 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। आगे जांच करने पर सामने आया कि उनके दो और खाते भी पूरी तरह खाली हो चुके हैं। कुल मिलाकर महिला को 18.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस के अनुसार, मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से ठगों ने महिला का फोन हैक कर लिया था और वहीं से बैंक डिटेल्स निकाल लीं।

पुलिस की कार्रवाई
महिला ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड का प्रतीत हो रहा है।

Exit mobile version