24 News Update जयपुर। भारतीय रेल प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 1987 बैच की भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री अपर्णा गर्ग ने 1 दिसंबर 2025 को रेलवे बोर्ड में सदस्य (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। 36 वर्षों से अधिक के व्यापक अनुभव के साथ उन्हें भारत सरकार के सबसे वरिष्ठ और कुशल सिविल सेवकों में गिना जाता है। सुश्री गर्ग ने अपने करियर के दौरान भारतीय रेल के कई अहम पदों पर नेतृत्व किया है। वे मैसूर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक, रेल व्हील फैक्ट्री (बेंगलुरु) में प्रधान वित्तीय सलाहकार, तथा भारतीय रेलवे वित्त प्रबंधन संस्थान (IRIFM) की महानिदेशक रह चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी प्रतिष्ठा दर्ज है। वे Chevening Fellow रह चुकी हैं। लीड्स विश्वविद्यालय (यूके) से उन्होंने परिवहन अर्थशास्त्र में उन्नत स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है।साथ ही उन्होंने बोकोनी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (मिलान), INSEAD (सिंगापुर) और ISB (हैदराबाद) से उन्नत कार्यकारी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। रेलवे बोर्ड में सदस्य (वित्त) के रूप में उनकी नियुक्ति से वित्तीय प्रबंधन, नीति निर्माण और आधुनिकीकरण की दिशा में भारतीय रेल को नई गति मिलने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को लेंगे वैदिक सप्तपदी, संत-समाज और दिव्य अतिथियों की होगी भव्य उपस्थिति सीआईडी-आईबी कॉन्स्टेबल भर्ती: 395 अभ्यर्थियों को मिली अगली चरण में प्रवेश की हरी झंडी. 11 दिसंबर को जयपुर में होगा PET/PST, ई-प्रवेश पत्र जारी