Site icon 24 News Update

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मासखमण समारोह में की शिरकत, राजसमंद प्रवास पर आमजन से की भेंट

Advertisements

24 News update राजसमंद। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ आज राजसमंद प्रवास पर रहीं। उन्होंने प्रज्ञा विहार में आयोजित अणुव्रत दिवस एवं तपस्विनी श्रीमती मधु पगारिया के मासखमण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
समारोह में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार की उपस्थिति में आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस मनाया गया। मुनि सुरेश कुमार ने कहा कि आचार्य तुलसी समाज में नवाचार और संतुलन दोनों को साधने वाले महान स्वप्नदृष्टा थे, जिनकी स्मृति सदियों तक जीवित रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि “जो भी दायित्व मिले, उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाना ही सच्ची साधना है। सत्य के मार्ग पर चलने से संघर्ष भी सफलता में बदल जाता है। आचार्य तुलसी ने समाज की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया, इसलिए वे सदा स्मरणीय रहेंगे।”समारोह में तेरापंथ सभा अध्यक्ष लाभचंद बोहरा, राष्ट्रीय महामंत्री जगजीवन चोरड़िया, मेवाड़ कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र चोरड़िया, ते.यू.प अध्यक्ष गौतम कोठारी, महिला मंडल अध्यक्षा मनीषा कच्छारा, टी.पी.एफ अध्यक्ष दिव्यांश चव्हाण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
समारोह के पश्चात सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ राजसमंद कलेक्ट्रेट स्थित सांसद कार्यालय पहुंचीं और दीपावली की शुभकामनाएं देने आए नागरिकों से स्नेह भेंट की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर आमजन से संवाद किया।

Exit mobile version