Site icon 24 News Update

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Advertisements


24 News Update नई दिल्ली।
 राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राजसमंद संसदीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों हेतु मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं मेघालय के माननीय मुख्यमंत्री श्री कॉनरैड के. संगमा जी से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

Exit mobile version