24 News update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भीम (राजसमंद) निवासी तथा वर्तमान में प्रतापनगर चौराहा स्थित एनबी कॉम्प्लेक्स के सामने रहने वाले भंवरलाल पुत्र मोहनलाल रेगर (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को प्रतापनगर स्थित एनबी कॉम्प्लेक्स के सामने से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंध में प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 430/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत 3 अगस्त को मामला दर्ज किया गया है।प्रकरण की जांच मुख्य आरक्षक जितेन्द्र सिंह (2801) को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंगदान जीवन संजीवनी अभियान कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतू राकेश राठोड़ को सम्मानित किया गया हिरणमगरी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज