24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने नगर के हॉस्पीटल परिसर सहित क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफतार कर कब्जे से 6 मोटर साईकिल जब्त की।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया की नगर के निकट्वर्ती दिवडा बडा निवासी देवेन्द्र 42 पुत्र लालजी पाटीदार ने 30 जुलाई को रिपोर्ट देते हुए बताया की नगर के राजकीय चिकित्सालय में नर्सिग ऑफीसर के पद पर कार्यरत हू दिनाक 29 जुलाई को में मेरे घर से पिताजी की मोटर साईकिल लेकर 7.30 पीएम पर चिकित्सालय आया जहा नाईट डूयुटी होने से मोटर साईकिल बाहर खडी कर अन्दर डूयुटी कि तथा 30 जुलाई प्रातः8 बजे बाहर आकर देखा तो मोटर साईकिल अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हैड कानि.वालचन्द्र,लोकेन्द्र सिंह,कानि.भुपेन्द्रसिंह,चन्द्रपाल सिह,रोहित ङ्क्षसह,दिलवर ङ्क्षसह,राजेन्द्र पाटीदार,भीमराज,राजपाल ङ्क्षसह,राजेश लबाना,शेलेष लबाना,देवीसिंह,निहारटीम गठीत की जिसनें सीसीटीवी केमरे चेक किये तथा तकनीकी आधार पर मालुमात कर संदिग्ध लाला उर्फ लालशंकर 20 पुत्र रमेश धर्मोत निवासी ठाकरडा की तलाश कर थाने में लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताश करने पर मोटर साईकिल चोरी करना कबुल किया गहन अनुसंधान किया तो अब तक कुल 6 मोटर साईकिल बरामद हो चुकी है हिस्ट्रीशीटर होकर पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के सात प्रकरण दर्ज है। अनुसंधान जारी है कई वारदाते खुलने की सम्भावना है। लाला उर्फ लालशंकर धर्मोत से यामाहा एक,बजाज पल्चर एक,हिरो स्प्लेण्डर प्लस दो,हिरो पेंशन प्रो एक,बजाज पल्सर 150 सीसी एक कुल 6 मोटर साईकिल जब्त की गई सभी 2024 से 2025 तक सागवाडा थाना क्षैत्र की ही है।
मोटर साईकिल चोरी की वारदात का खुलासा, 6 बाईक जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
