Advertisements
24 News Update उदयपुर। अम्बामाता थाना क्षेत्र में सहेलियों की बाड़ी स्थित होटल चन्द्रलोक के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण संख्या 174/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 13 अप्रैल की मध्यरात्रि के आसपास की बताई गई है, जबकि रिपोर्ट 14 अप्रैल को दोपहर दर्ज हुई। प्रार्थी गोविन्द मीणा (29 वर्ष) पुत्र किशोर जी मीणा, निवासी उपला खेड़ा पडूणा थाना टीडी ने रिपोर्ट दी कि उनकी मोटरसाइकिल पल्सर एनएस 160 (रंग लाल), जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 27 एजी 1275 है, को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बजरंग सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

