Site icon 24 News Update

एमबीजीएच से मोटरसाइकिल चोरी, हाथीपोल थाने में मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हाथीपोल थाना क्षेत्र के एमबीजीएच से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा पार कर ली गई। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 49/2026 में बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट 23 मार्च को दोपहर 3:53 बजे दर्ज की गई, जबकि घटना 5 मार्च को शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच की बताई गई है। परिवादी जितेंद्र सिंह राणावत (52), निवासी 101 स्वामी नगर, टेकरी, हिरणमगरी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी मोटरसाइकिल एमबीजी क्षेत्र में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कैलाशचंद्र को सौंपी गई है, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटे हैं। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने और वाहन बरामद करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version