24 News Update उदयपुर। पुलिस थाना सायरा क्षेत्र में कुओं से मोटर चोरी की घटना का सायरा थाना पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरीशुदा मोटर भी बरामद की हैं। थाना सायरा पुलिस के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को प्रार्थी श्री माधुलाल पिता लालाराम, निवासी रावछ, पुलिस थाना सायरा, जिला उदयपुर ने थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 9 जनवरी को उसके कुएं से तथा उसके पड़ोसी शंकरलाल के कुएं से अज्ञात चोर दो मोटर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना सायरा में प्रकरण संख्या 10/2026, धारा 303(2) बीएनएस-2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, चोरी का खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी वृत गिर्वा श्री गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी सायरा श्री किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिग को डिटेन कर उनके कब्जे से 02 मोटर बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार विधि से संघर्षरत बालक को अनुसंधान के पश्चात किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेषण गृह में जमा करवाया गया है, वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
लसा उर्फ लसमा, पिता देवाराम, निवासी रावछ, थाना सायरा, जिला उदयपुर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
श्री किशोर सिंह शक्तावत, थानाधिकारी, सायरा (टीम प्रभारी)
श्री शम्भु सिंह, सहायक उप निरीक्षक
श्री नरेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल 2771
श्री निम्बाराम, कांस्टेबल 540 (विशेष भूमिका)
श्री मनोज मीणा, कांस्टेबल 3236 (विशेष भूमिका)
श्री धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 2606
श्री रामदयाल, कांस्टेबल 1939
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.