24 News update उदयपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वूमेन विंग उदयपुर की ओर से आयोजित कैट उड़ान एग्जीबिशन 2.0 के तहत आयोजित ‘लिटिल मास्टरशेफ-फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता’ में 75 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी पाक-कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। बिना आग का उपयोग किए तैयार किए गए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों ने निर्णायकों के साथ-साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया।
कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 5 से 8 वर्ष और 9 से 12 वर्ष में आयोजित की गई। प्रत्येक प्रतिभागी को एक नाश्ता और एक फायरलेस व्यंजन तैयार करना था। बच्चों ने पानीपुरी, भेलपुरी, पापड़ी चाट, हेल्दी सलाद, हेल्दी सुशी, सैंडविच, मॉकटेल, कुकुम्बर पुदीना डिलाइट, चुकंदर पंच, विभिन्न प्रकार के शेक सहित कई आकर्षक और पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए। मूल्यांकन कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन, निर्णायक शेफ निर्मला सोनी एवं शेफ विक्रम माधवानी ने स्वाद, सजावट, पौष्टिकता, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण और प्रतिभागियों के आत्मविश्वास के आधार पर किया।

ये रहे विजेता
कैट वूमेन विंग की कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग में धैर्यम मेहता ने प्रथम, दिवेश्या बोल्या ने द्वितीय और खनक जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग में जहान बलदावा प्रथम, देवांशी गांधी द्वितीय और अद्वैत दाधीच तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमशः 5,000, 3,000 और 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार, वासुदेव चॉकलेट्स की ओर से चॉकलेट्स तथा पिज़्ज़ा गैलेरिया की ओर से आकर्षक गिफ्ट वाउचर दिए गए। कैट बिजनेस प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का विकास करते हैं। आयोजन मं चयनिका गलूंडिया, रुचि चोरड़िया, अंकित वाधवानी, निर्मला सोनी, अंकिता जैन, कृतिका बलदावा, रितु भटनागर और रवा खेड़ा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरड़िया, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, अनीता वाधवानी, मधुबाला जायसवाल और सुनीता वेलावत सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading