24 News Update. उदयपुर। शहर में ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्याओं में शुमार पारस तिराहा और पटेल सर्कल के जाम से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मंगलवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने प्रस्तावित फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान यूडीए अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की पूरी डिज़ाइन और कार्य योजना की जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान विधायकों ने पहले निर्माण कंपनी के अस्थायी कार्यालय में जाकर फ्लाईओवर की डिज़ाइन का अवलोकन किया, फिर स्थल पर जाकर खुद निर्माण स्थल का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर की लंबाई करीब 520 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी, जो दो लेन का होगा और भारी वाहनों की आवाजाही को भी आसानी से संभाल सकेगा। पटेल सर्कल से पहले बनेगा अंडरपासफ्लाईओवर के साथ-साथ पटेल सर्कल से पहले लगभग 220 फीट लंबा अंडरपास भी बनाया जाएगा। इससे यातायात को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और खांजीपीर व उदियापोल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अलग-अलग मार्ग मिलेंगे, जिससे पटेल सर्कल पर लगने वाला भीषण जाम समाप्त होगा। 42.30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, दिसंबर 2026 तक पूर्णता का लक्ष्यइस परियोजना पर 42.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फ्लाईओवर सेक्टर-11 के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से शुरू होकर टैक्स भवन के पास समाप्त होगा। प्रस्तावित समयसीमा दिसंबर 2026 रखी गई है। सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान विधायकों ने फुटपाथ पर बैठे सब्जी विक्रेताओं, ठेलों और अवैध ऑटो स्टैंड को हटाने के निर्देश दिए ताकि फ्लाईओवर के साथ बनी सड़कें भी सुगम और चौड़ी रहें। इसके साथ ही सड़क किनारे की दीवार तोड़कर सड़क चौड़ी करने की योजना भी साझा की गई। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं की उपस्थितिनिरीक्षण के दौरान भाजपा के कई प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि और यूडीए के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमोद सामर, गजपाल सिंह, पारस सिंघवी, अनित माथुर, संजीव शर्मा, विजय पटेल और अन्य अधिकारीगण शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ओर से डीएफटीडी में लगाया जाएगा वाटर कूलर व आरओ प्लांट उदयपुर में हज यात्रियों की ट्रेनिंग और टीकाकरण की तैयारियाँ शुरू, 1 मई से रवाना होंगी फ्लाइट्स