24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख । राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। नगर के आर.के. कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन पर आयोजित शहरी सेवा अभियान-2025 का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निरीक्षण किया।
शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिविर में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
विधायक कृपलानी ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, सीवरेज कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, भूमि के पट्टे, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम और सीएम स्व निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन जैसे कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही नागरिकों की लंबित फाइलों का समाधान भी मौके पर किया जा रहा है, जिससे आमजन राहत महसूस कर रहा है।मुख्य अतिथि एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मौके पर ही प्रकरणों का निस्तारण के पश्चात लाभार्थियों को शहरी नरेगा योजना के जॉब कार्ड, भूमि पट्टा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्व निधि, उप विभाजन प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सौंपे। शिविर में विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने 3 लाभार्थियों को भूमि के पट्टे भी सौंपे। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए शिविर का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।
शहरी सेवा शिविर का विधायक कृपलानी ने किया निरीक्षण शहरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को दीपावली से पूर्व हो दुरुस्तीकरण- विधायक कृपलानी

Advertisements
