24 News Update निम्बाहेड़ा। नगर परिषद, निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला परिसर, वसुंधरा विहार-2 में सोमवार सायं आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं अनावरण किया।
कार्यक्रम के आरंभ में श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला समिति, श्री जैन युवक परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं श्री निमडिया भैरव देव मंदिर समिति के दिलीप मोदी, निलेश खेरोदिया, डॉ आशीष टांक, चिराग मंत्री, यश मोदी, नितिन नवलखा, वीरेंद्र मारू, संजय सुराणा, विनोद नागौरी आदि ने बड़ी माला से विधायक कृपलानी का अभिनंदन किया।
समारोह में गौशाला समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गौशाला एवं श्री निमडिया भैरवदेव मंदिर की गतिविधियों एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा विधायक कृपलानी द्वारा गौशाला विकास में दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन जैन (यूनिट हेड, वंडर सीमेंट) ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गब्बर सिंह अहीर (निवर्तमान जिला प्रमुख), बगदीराम धाकड़ (निवर्तमान प्रधान), क्षत्रिय महासभा के नारायण सिंह बडौली, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा एवं श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरमैन कैलाश मूंदड़ा, महंत लाल नाथ योगी अठाना मंचासीन रहे।
समारोह में विधायक कृपलानी ने श्री कृष्ण कमल वाटिका का लोकार्पण तथा श्री कृष्ण धेनु प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला से श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर मार्ग तक निर्मित सी.सी. सड़क, वंडर सीमेंट लिमिटेड के जीव दया प्रकल्प अंतर्गत बनाए गए पक्षी विहार (बर्ड टॉवर), श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर के भंडार कक्ष तथा कचरा संग्रहण एवं निस्तारण केंद्र की डामरीकृत सड़क एवं चारदीवारी का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को केवल धार्मिक आस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति के रूप में देखा गया है। गौशालाएं हमारी परंपरा, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण हैं, जहां निस्वार्थ भाव से जीवों की सेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गौसंवर्धन के साथ-साथ गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी आवश्यक है, ताकि इनके संचालन में निरंतरता बनी रहे।
कृपलानी ने कहा कि गौवंश से प्राप्त उत्पाद जैसे गोबर एवं गोमूत्र जैविक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो किसानों की लागत घटाने और भूमि की उर्वरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से गौशालाओं का विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने, बेहतर प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने तथा जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने वंडर सीमेंट लिमिटेड सहित सभी सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग विकास कार्यों को नई गति देता है। जीवदया प्रकल्प के अंतर्गत निर्मित पक्षी विहार जैसे कार्य पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
विकास कार्यों पर बोलते हुए कृपलानी ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना अत्यंत आवश्यक है। सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उनके रखरखाव और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। आमजन की सहभागिता और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता से ही क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा।
कार्यक्रम में तहसीलदार घनश्याम जरवार, पंचायत समिति विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदड़ा, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत, पशु चिकित्सक डॉ. ओ.पी.मेहरा सहित वरिष्ठ नेता डॉ जे एम जैन, भजन जिज्ञासु, चंद्रमोहन गुप्ता, पारस पारख, मोतीलाल आहूजा, वीरेश चपलोत, ललित प्रकाश शारदा, उमेश तोतला, गोविंद सोनी, नानालाल भूतड़ा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, जिला मंत्री शौकिन चपलोत, पारस वीरवाल, प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, पुष्कर सोनी, कुलदीप सिंह राठौड़, महिपाल सिंह राणावत, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र डूंगरवाल, पारस जैन, मनीष बाबेल, दिलीप पामेच, बापूलाल सिंघवी, हस्तीमल दुग्गड, मोतीलाल रांका, संजय सिंघवी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, सत्यप्रकाश मेनारिया, रोशन राठौड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह नारेला, अतुल सेठिया, प्रकाश चेलावत, बालमुकुंद राठी, बाबूलाल भड़क्तिया, विजय मारू, कल्याण सिंह मारू, मदनलाल वीरवाल, दीपक सगरावत, मुकेश बम, आनंद सालेचा, धर्मेंद्र मारू, वीरेंद्र मारू, विजय काबरा, मयंक अग्रवाल , कन्हैया सोनी, मनीष कासट, विकास पोरवाल, कुलदीप नाहर, जानकीलाल जोशी, मानमल शर्मा, यशवंत राव कदम, शांतिलाल मेनारिया, कमलेश दुग्गड, कोमल सिंह जारोली, गिरीश श्रीमाल, यशवंत कुमावत, कालू सेन, अजय मंघनानी, यशवंत मेनारिया, वर्धमान जैन, सुशील नागोरी, विजय सिंह, रामनिवास जाट, विजय नागदा, रतन जाट, श्यामलाल जाट, सलीम खान, सुरेश कुदाल, रविन्द्र उपाध्याय, रवि प्रकाश कोठारी आदि सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
विधायक कृपलानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, गौशाला परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित

Advertisements
