24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। क्षेत्र के विधायक डेचा ने विधानसभा में नियम 295 के तहत स्थगन उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाया। उन्होंने किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। विधायक डेचा ने बताया कि गालियाकोट क्षेत्र के 1504 किसान तथा सागवाड़ा क्षेत्र के कई किसानों के आधार कार्ड अन्य जिलों में सीड होने के कारण आधार शुद्धिकरण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के आधार कार्ड की सही सीडिंग हेतु शुद्धिकरण का विकल्प शीघ्र खोला जाए। इसके साथ ही विधायक डेचा ने किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने की समस्या को भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खाद की रेक चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर लगाई जाती है, जिससे डूंगरपुर जिले के किसानों को परिवहन में परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि खाद की रेक डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई जाए, ताकि परिवहन की समस्या का समाधान हो सके और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके। विधायक डेचा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, जिससे उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके और कृषि कार्य प्रभावित न हो।
विधानसभा में विधायक डेचा ने किसानों की समस्याओं को उठाया

Advertisements
