24 News Update उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत उदयपुर देहात अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद इकबाल काजी एवं सह प्रभारी सैयद अकरम अली ने किया। बैठक में आगामी समय में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ. संजीव राजपुरोहित, प्रवक्ता, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 100 से ज्यादा स्कूलों के 8 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने देखी अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में इसरो की प्रदर्शनी-गगनयान, चंद्रयान और सेटेलाइट के प्रति खूब रुचि दिखाई विद्यार्थियों ने शहर विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश