Advertisements
24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बनादिया उद्देश्वर रोड निवासी गणेश लाल गमेती ने रिपोर्ट में बताया कि उनका छोटा पुत्र 18 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे गुरु गोविंद सिंह स्कूल, चेतक सर्कल के बाहर बस से उतरा था। इसके बाद वह नाश्ता करने के लिए मोहता पार्क की ओर गया, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामखिलाड़ी को सौंपी गई है।

