24 News Update खेरवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की ओर से रानी रोड़ स्थित आकार कॉलेज में केंद्र के अध्यक्ष मुकेश कलाल एवं सचिव जितेंद्र जैन के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम के तहत प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। केंद्र की ओर से कॉलेज में गरिमा प्रोजेक्ट अभियान के तहत 50 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। इस दौरान कॉलेज की उप प्राचार्य भावना मेघवाल एवं कार्यालय सहायक संगीता डामोर ने झिझक छोड़ो- चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो के तहत माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तार से बताया और माहवारी के समय होने वाली समस्या एवं उसके निराकरण तथा सैनिटरी पैड्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में एमआई केंद्र के संरक्षक दिनेश जैन, पूर्व सचिव हितेश पंचोली, पूर्व अध्यक्ष हेमचन्द लबाना एवं बसंत कोठारी, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैन, मिलिंद व्यास, वीरा मेना जैन, मीना जैन, टीना जैन, किरण चंदावत,नितिन परमार, अश्विनी परमार आदि मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक साल के बाद भी कारवाही नहीं,पीड़ित व्यक्ती की ज़मीन पर पंचायत ने अवैध पट्टे जारी करने की तैयारी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: जोधपुर और जयपुर पीठ में सुरक्षा बढ़ाई गई, कोर्ट परिसर खाली करवाया गया