Site icon 24 News Update

परिचय सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटा मेवाड़ टांक समाज, निकुंज वाटिका में बनी रणनीति

Advertisements

24 News Update ​फतहनगर (अरविन्द गर्ग)। फतहनगर में मेवाड़ टांक समाज द्वारा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को डबोक-चित्तौड़गढ़ स्टेट हाईवे स्थित निकुंज वाटिका में समाज के प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई अहम निर्णय लिए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने जीवनसाथी का चयन सहजता से कर सकें। सम्मेलन स्थल पर भोजन, आवास और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, समाज के अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से वैवाहिक संबंध तय करने में आसानी होती है और समाज में आपसी मेलजोल व एकता को भी बढ़ावा मिलता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

Exit mobile version