24 News Update उदयपुर l मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान द्वारा प्रताप जयंती पर शाम को मोती मगरी गेट पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में प्रताप स्मारक पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी गई l दल के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अतिथि भीमसिंह चुंडावत, मोहनलाल सालवी, गोपाल सालवी,पी. सी. खींची , थे l दल के संस्थापक लाला सालवी ने अतिथियों का स्वागत किया l सभी सदस्यों ने प्रताप के बारे में गगन भेदी नारे लगाए l मुख्य अतिथि भीमसिंह चुंडावत ने कहा कि प्रताप के त्याग की भावना से मेवाड़ कभी गुलाम नहीं रहा l इस कार्यक्रम में ओंकार जोशी, बलवंत सालवी, नरेंद्र होर , महिला अध्यक्ष मंजू गहलोत, हेमलता माली, रानी भाटिया, नरोतम गौड़ रमेश सोनार्थी, कौशलेंद्र कुमावत, तीर्थपाल सिंह राठौड़, सुरेश कोटिया, सुनील अहीर प्रेम प्रकाश माली सहित करीब 400 सदस्यों ने भाग लिया l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हादसे के बाद आक्रोश: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर की मौत, व्यापारियों और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, अवैध ठेले हटाए, भारी वाहनों के डायवर्जन की मांग डीएमएफटी मद से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजिविका संवर्द्धन के लिए होगा माइक्रो लेवल पर काम: सांसद डॉ रावत