उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक रविवार, 12 अप्रैल 2026 को दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास और आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
30 मई को होगा नई कार्यकारिणी का गठन
मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत (बिठौली) ने जानकारी दी कि समाज की वार्षिक बैठक एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव 30 मई 2026, शनिवार को सायंकाल 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस वार्षिक अधिवेशन में समाज सुधार हेतु सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नवीन पदाधिकारियों का चयन होगा।
विकास कार्यों का अवलोकन
मासिक बैठक के दौरान समाज के बंधुओं ने मंदिर परिसर में हाल ही में पूर्ण हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापत (माल की टूस) ने की।
अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दलाजी इटाली रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल प्रजापत (महाराज की खेड़ी), भंवरलाल कुण्डई, शंकरलाल खेड़ी, अंबालाल नवानियां, सोहनलाल साकरोदा, सोहनलाल, और धनराज सराय शामिल थे। बैठक में उदयलाल भटेवर, कन्नालाल, गमेरलाल, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, चुन्नीलाल, दीपचंद घासा, नाथूलाल, लक्ष्मीलाल, अशोक खेड़ी, बाबूलाल, कन्हैयालाल बिछड़ी, लोगरलाल सांगवा, गोवर्धन शीशवी, हीरालाल मोडी, गणेशलाल, भगवानलाल सहित मेवाड़ चौखला के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसके भामाशाह तुलसीराम प्रजापत (सराय) रहे। समाज के पदाधिकारियों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

