Advertisements
सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भीलूड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल और पंचाल समाज चौदह चौखरा की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने की। कार्यक्रम में संरक्षक तोलाचंद मुख्य अतिथि रहे।
महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने बताया कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष व चैत्र नवरात्रि की स्थापना होगी। इस दिन सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं का तिलक व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया जाएगा।
बैठक में सफाई, जल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विद्युत, चिकित्सा, पार्किंग, सुरक्षा व प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए।

