Site icon 24 News Update

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा की बैठक आयोजित, जनहित के मुद्दे उठाएगी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन निंबाहेड़ा

Advertisements

कविता पारख

24newsupdate निंबाहेड़ा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा की बैठक जिला अध्यक्ष रेखा पारख की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई। नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। मातृ शक्ति सम्मान समारोह प्रति वर्ष संगठन द्वारा आयोजित करने की बात रखी गई जिसे सभी ने सहर्ष सहमति प्रदान की।
जिलाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्व सहमति से जनहित के मुद्दों को उठाने की बात रखी गई। तहसील अध्यक्ष शिखा जैन ने बताया कि इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा पारख, संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी, जिलाध्यक्ष कमल कांत दत्ता, तहसील अध्यक्ष भगवती प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष संगीता दक, कोषाध्यक्ष दीपिका गर्ग, दीपेश जाङ्गीड, सपना नाहर, निर्मला कडावत, अनीता लोढ़ा, सोनू सिंघवी, शिल्पा चौरडिया, सत्य नारायण जोशी,विशाल गोखरू, पंकज कुमार झा उपस्थित रहे। आभार व्यक्त संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी ने किया।

Exit mobile version