24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के हद्धय स्थली पर बिराजमान श्री सिद्धी विनायक रोकडीया गण्डेरी गणपति मंदिर के श्री सिद्धी विनायक गणपति मंडल का उभयेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर में वन भ्रमण के दौरान बैठक आयोजित हूई।बैठक के प्रारम्भ में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । सचिव भारत शर्मा ने बैठक बिन्दुओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष नारायणलाल बनोत ने विस्तृत चर्चा कि ओर गौरेश्वर से दीवाना छोटा तक होने वाले पौधारोपण के बारे में बताया तथा कोषाध्यक्ष अशोक भट्ट ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं गणेश चतुर्थी पर होने वाले यज्ञ की बोली लगाई गई । यज्ञ के मुख्य यजमान नानुलाल मोड़ पटेल रहेंगे उन्होंने ने होने पौधारोपण में अधिक से अधिक सदस्यों को जुडऩे का सुझाव दिया। वन भ्रमण का भोजन यजमान संरक्षक सत्यनारायण सोनी परिवार द्वारा किया गया जिनका मंडल की और से शाल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया । प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ला प्रतिपदा पर बैण्ड बाजे का व्यय देने वाले बालकृष्ण सोनी का भी सम्मान किया गया। बैठक में गणेश चतुर्थी पर होने वाले यज्ञ की व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर मांगीलाल भोई , किशोर सेवक , विनोद कोठारी, अखिल कंसारा, देवीलाल सोनी , हेमन्त गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,बापुलाल सेवक ,यशवन्त शाह, विनोद सोनी,विमलचन्द पालीवाल,निकुंज भासरिया , दिलीप सेवक, गोपाल भोई, जितेन्द्र सेवक,विनय शुक्ला , सुरेन्द्र शर्मा एवं महिला मंडल उपस्थित थे । आभार भंवरलाल शर्मा ने व्यक्त किया।फोटो-21 एसएजी 1। वन भ्रमण के दौरान बैठक में उपस्थित मंडल के पदाधिकारी सदस्य। जयदीप जोशी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माँ अपने पुत्र के लिए किसी से भी लड़ जाए, यही है वात्सल्य — सरस्वती दीदी कोलकाता में पर्श्व पद्मावती विधान 27 को