24 News Update उदयपुर। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10वीं के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र अपूर्व जैन ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए 69वीं SGFI (School Games Federation of India) राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की अंडर-17 टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक नई दिल्ली के प्रसिद्ध त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अपूर्व के चयन से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अपूर्व न केवल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उसने 95% अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से दोनों क्षेत्रों में समान रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। SGFI चयन हेतु आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं चयन शिविर में अपूर्व जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसने कुल 8 मुकाबलों में भाग लिया, जिसमें अजमेर, जयपुर एवं बांसवाड़ा जैसे विभिन्न जिलों से आए सशक्त खिलाड़ियों को पराजित करते हुए अंतिम पांच खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। अपूर्व ने 5 मुकाबलों में निर्णायक जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों को टाई-ब्रेक तक ले जाकर अपनी संघर्षशीलता और मानसिक मजबूती का परिचय दिया।
अपूर्व की सफलता के पीछे उसके निरंतर अभ्यास, समर्पण और परिवार का विशेष योगदान रहा है। उसके माता-पिता डॉ. आशीष जैन एवं डॉ. स्वाति जैन ने बताया कि वे पिछले 6 वर्षों से अपूर्व को नियमित एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिला रहे हैं, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपूर्व राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगा। अपूर्व के दादा महेश चंद जैन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपूर्व को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अपूर्व जैन को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading