उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने मंगलवार को शक्तिनगर बॉटल नेक पर चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर ने आज रात से काम शुरू करने के निर्देश दिए। महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि दीपावली मेले के दौरान शहर में बड़ी संख्या में इसी मार्ग से नागरिकों एवं मेलार्थियों का आवागमन रहेगा। ऐसे में शक्तिनगर बॉटल नेक पर चल रहे कार्य को समय पर पूरा करना आवश्यक है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ पार्षद विजय आहूजा एवं रौनक भंडारी भी उपस्थित रहे। महापौर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कार्य पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में इसे पूरा किया जाए, ताकि दीपावली मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि दीपावली मेला उदयपुर की महत्वपूर्ण परंपरा एवं पहचान है। मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में नागरिकों की सुविधा, यातायात का सुचारू संचालन और आवागमन को सहज बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। शक्तिनगर बॉटल नेक पर चल रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं आमजन को राहत मिलेगी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली मेले को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, जिससे मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास है कि दीपावली मेले के दौरान शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमएलएसयू के पीजीडीआरपी विद्यार्थियों ने दिव्यान ट्रस्ट का किया शैक्षणिक भ्रमण डॉ. कमल सिंह राठौड़ को डॉ. एन. उडूपा मणिपाल-फार्मेसी टीचर ऑफ एमिनेंस अवार्ड-2026