Site icon 24 News Update

छोटीसादड़ी में टेंट गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements

24 News Updaer निंबाहेडा (कविता पारख) निंबाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी नगर में स्थित भोले टेंट हाउस के गोदाम में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपए का टेंट एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निंबाहेडा से भी फायर बिग्रेड की गाड़ी छोटीसादड़ी घटना स्थल के लिए रवाना की तथा बाद में स्वयं भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
टेंट व्यवसायी मुकेश माली ने बताया कि इस आगजनी में गोदाम में रखा नया टेंट सामग्री—जिसमें बिस्तर, रजाई, तकिए, टेंट के पर्दे, गद्दे, कूलर, कुर्सियां, खाने के बर्तन (प्लेटें, कटोरियां) सहित अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अनुमानित बाजार कीमत 1.50 करोड़ रुपए से अधिक का टेंट का सामना जलकर खाख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली सहित परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बाद में विधायक कृपलानी भी मौके पर पहुंचे तथा आगजनी की घटना का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटनास्थल पर छोटीसादड़ी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, अजीत दुग्गड, विरेंद्र सिंह आंजना, मनोज दक, प्रकाश कुमावत, विशाल राव, दिनेश कासमा, प्रमोद कोठारी, राजकूमार पाटीदार, देवीलाल कुमावत, आशीष माली, अंकित अग्रवाल, पुलिस थानाधिकारी प्रवीण टांक, नायब तहसीलदार भागीरथ चौधरी, गिरदावर दीपक राव मराठा, किशन लाल धाकड़, धर्मेंद्र यादव, पटवारी, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड निंबाहेडा, छोटीसादडी, प्रतापगढ़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका छोटीसादड़ी वरिष्ठ सहायक कैलाश शर्मा, जमादार दिनेश कुमार सहित नगर पालिकाकर्मी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Exit mobile version