Site icon 24 News Update

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद

Advertisements

24 News Update नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने याद किया.

एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, “आज उनकी पुण्यतिथि पर, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” राजीव गांधी 1984 से 1989 तक बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले अंतिम कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे.
गौर करें तो 1991 में आज ही के दिन 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका स्थित आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी. उस समय वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

उनके बेटे राहुल गांधी वर्तमान में रायबरेली सीट से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा वायना़ड से कांग्रेस की सांसद के साथ ही पार्टी की महासचिव हैं. राजीव की पत्नी सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं और मौजूदा समय में राज्यसभा से सांसद हैं.
उधर कांग्रेस ने राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर अपने नेता को नमन किया. नेताओं ने राजीव की वीरभूमि समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवंगत नेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को याद किया.

पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राजीव को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनकी दूरदृष्टि को सराहा.

Exit mobile version