Site icon 24 News Update

उदयपुर में विराजेंगे ‘मन्नत वाले राजा’, न्यू मेवाड़ मित्र मंडल ला रहा 15 फुट ऊँची भव्य गणपति प्रतिमा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लालबाग परेल वर्कशॉप, मुंबई (महाराष्ट्र) से मन्नत वाले राजा गणपति बप्पा का आगमन होगा। मंडल की परंपरा के अनुसार हर साल नई और अलौकिक प्रतिमा लाई जाती है। इस बार 15 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा विराजमान होगी। मंडल के संचालक विशाल जैन ने बताया कि इस बार उदयपुर का सबसे महंगा और ऐतिहासिक गणपति उत्सव होगा। मुंबई से प्रतिमा लाने में लगभग 2.65 लाख रुपए की लागत आई है। साथ ही 800 मीटर क्षेत्र में शहर का सबसे भव्य पंडाल सजाया जाएगा, जिसमें सूरजपोल से लेकर अस्थल मंदिर, जीणी रेत, नमंडी, लखारा चौक और तेल बाजार गली तक का क्षेत्र शामिल रहेगा।
10 दिनों तक विशेष श्रृंगार और भोग
गणेश उत्सव के 10 दिनों में बप्पा को रोज अलग-अलग आभूषण, श्रृंगार और व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। भक्तों के लिए प्रतिदिन विशेष आकर्षण और धार्मिक कार्यक्रम रखे जाएंगे। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर गणपति बप्पा के दर्शन का लाभ लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

Exit mobile version