24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग तहसील कार्यालय के पीछे स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाड़ा के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री महर्षि वाल्मीकि विकास एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महर्षि वाल्मीकि, रामदरबार व हनुमान जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना की गई। मानस मंडल ने वाल्मीकि समिति के सभी सदस्यों को उपरना ओढ़ाकर तथा मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार ने शब्द सुमनों से अभिनंदन किया।एकलव्य भील सेवा संस्थान के अध्यक्ष महिपाल अहारी, बदा अहारी, नरेश, पन्नालाल, नारायण, देवराम, देवजी, कमलेश, सुखलाल, गौतम, रमण, कचरू, कांतू सहित भक्त मंडली ने कई निर्गुणी भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बनाया।मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार, नरेन्द्र सोमपुरा, जुगल किशोर सोनी, चेतन गोगरोत, राहुल भगत, नकुल गोगरोत सहित गायक कलाकारों ने “राम मेरे घर आए मेरी कुटिया के भाग जगाएं दे…”, “मेरे मन में भी राम, मेरे तन में भी राम, मेरे रोम-रोम में समाए राम…”, “शबरी ना राम पधारो गोपाल, मीरा ना आवो…”, “चित्रकूट के घाट-घाट पर शबरी जोवे वाट…”, “तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली…” सहित कई भजन प्रस्तुत किए।विभिन्न वाद्ययंत्रों पर रूद्र नीरज, भावेश खीची, जिग्रेश रावल एवं मंडल के नरेश भट्ट, शिवलहरी, धार्मिक पंचाल, ललित मिस्त्री, कर्मवीर सिंह, कमलेश रावल ने कलाकारों को संगत दी। अंत में मंडल के भरत भट्ट टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस अवसर पर देवशंकर सुथार, दीपक तंबोली, पंकज शुक्ला, अशोक भावसार, लोकेश भट्ट, रोशन भट्ट, दीपक शुक्ला, बापूलाल पाटीदार, भगू दर्जी, ओमप्रकाश सुथार सहित खटीक, सोमपुरा, भावसार समाज के अध्यक्ष, पंच, प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव 30 को, होंगे विविध आयोजन फील्ड अवलोकन किया एवं संबलन प्रदान किया