24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के दाड़ी यात्रा प्रतिमा के पास बुधवार को मानस मंडल सेवा संस्थान ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर में आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा पेय शरबत का वितरण किया। करीब 2500 राहगीरों को शरबत का पान कराया गया।शरबत वितरण कार्यक्रम से पूर्व बुधवार प्रातः मंडल द्वारा 2 बेंच पेट्रोल पंप स्थित हनुमान मंदिर, नगर के गमलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित दोनों मोक्षधाम पर 5, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय में 3, पुलिस थाने में 2 बेंच लोगों को बैठने की राहत प्रदान करने के लिए मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार के सानिध्य में बेंच लगवाने का कार्य सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष जितेन्द्र सुथार ने बताया कि शेष 40 बेंच आने वाले दिनों में नगर के सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर लगवाई जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न समाज, धार्मिक संगठन, स्वयंसेवक संगठनों के अध्यक्ष, पंच, कार्यकर्ता, सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नगर में आने-जाने वाले दोपहिया, चारपहिया व पैदल राहगीरों को ठंडा पेय शरबत रोक-रोक कर वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल के सुरेश चंद्र भट्ट, जुगलकिशोर सोनी, चेतन गोगरोत, ललित मिस्त्री, प्रकाश सुथार, बालमुकुंद भट्ट, मीत कलाल, कर्मवीर सिंह राठौड़, रोशन भट्ट, जगदीश सुथार, उमेश कलाल, निलेश गामोट, राहुल भगत, धार्मिक पंचाल, ओमप्रकाश सुथार, उत्तम पंचाल सहित सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रामायण मनका 108 पाठ आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर पेंशनर समाज ने ग्रीष्म ऋतु में आमजन की सुविधा के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था की