Site icon 24 News Update

प्रतिबंधित ट्रामाडोल टेबलेट के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 मार्च की रात करीब 10:15 बजे मोथली पावर हाउस के पास कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना खेरवाड़ा में तैनात उप निरीक्षक करणाराम की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें बताया गया कि आरोपी के कब्जे से राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल टेबलेट अवैध रूप से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी गोविन्द पुत्र सवाजी भगोरा मीणा (45), निवासी पोगरा खुर्द, थाना खेरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी मुगलाराम द्वारा की जा रही है, जो नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की भी पड़ताल कर रहे हैं।

Exit mobile version