24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने के मामले में सालभर से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 342/2025 धारा 8/20, 8/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त फरदीन शेख उर्फ बुग्गी पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी कौमी एकता नगर मल्लातलाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृताधिकारी पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में की गई।थानाधिकारी सविना गजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी पर 35 से अधिक मामले दर्जपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फरदीन शेख उर्फ बुग्गी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमइस कार्रवाई में थानाधिकारी गजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णप्रताप सिंह (523), कांस्टेबल मांगीलाल (1096), कांस्टेबल छगनलाल (2533) तथा कांस्टेबल विक्रम सिंह (1959) की अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृषि विश्वविद्यालय के 1461 पेंशनरों का वार्षिक सम्मेलन 15 मार्च को किरण कमोया को मिली पीएचडी की उपाधि