24 News Update उदयपुर. जिले के सायरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को केलो की सेरी रावछ निवासी मोतीराम ने रिपोर्ट दी कि उसका 27 वर्षीय पुत्र सामताराम 5 मार्च को चाम्बुआ गांव में रिश्तेदार के यहां ढुण्ढ कार्यक्रम में गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश चामुंडा माता मंदिर पालीदणा के पास मिली, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।प्रकरण दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सायरा थानाधिकारी और टीम ने तकनीकी सहायता व सूचना तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। वापसी के समय सामताराम जीप में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिस पर गुस्से में आकर आरोपियों ने उसे रास्ते में उतारकर नाले के पास ले जाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को करीब 7–8 किलोमीटर दूर वागुणी पालीदणा रोड किनारे फेंक दिया।पुलिस ने मामले में निम्बाराम पुत्र नानाराम निवासी केला की सेरी रावछ (थाना सायरा), रमेश पुत्र रणछाराम निवासी मेवाड़ो का मठ (थाना बेकरिया), धर्माराम पुत्र देवाराम निवासी सेमल (थाना बेकरिया), हंसाराम पुत्र नानाराम निवासी केला की सेरी रावछ (थाना सायरा) तथा रमेश पुत्र देवाराम निवासी केला की सेरी रावछ (थाना सायरा) को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा उदयपुर देहात की कार्यशाला आयोजित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7 किलो अफीम के पौधे व 0.576 किलो अफीम बरामद