24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गिरधारी गुर्जर पर जानलेवा हमले के प्रकरण में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन एवं वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई।
थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 200/2025 बीएनएस की धाराओं 109(1), 115(2), 118(2), 126(2), 3(5) के तहत कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों — भीम सिंह देवड़ा (43) निवासी बिछलावास, सेठजी की कुण्डाल, थाना गोवर्धनविलास और भैरू सिंह राणावत (40) निवासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 9, थाना सविना (हाल निवासी बिछलावास, सेठजी की कुण्डाल, गोवर्धनविलास) को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पूर्व इस प्रकरण में गजेंद्र वैरागी उर्फ गज्जु दास (26) निवासी सुरतपुरा धारता (थाना भींडर), हाल निवासी आदर्श नगर तितरड़ी, थाना सविना को 25 जून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई थी। उसे न्यायिक अभिरक्षा (JC) में भेजा गया है।
घटना का पूरा विवरण: दिनांक 11 जून 2025 को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल, उदयपुर से घायल हालत में भर्ती गिरधारी गुर्जर (45) निवासी महादेव नगर, बलीचा ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह रात लगभग 1 बजे बाइक से सुरफलाया से लौटते समय पंडोरा होटल के पास स्थित कुण्डाल सर्विस रोड पर पहुंचा। वहां भीम सिंह, भैरू सिंह, भगवत सिंह और 4-5 अन्य लोगों ने उस पर धारीये व लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, हाथ, पांव पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। भीम सिंह देवड़ा पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और लूट सहित कुल 07 प्रकरण दर्ज हैं। भैरू सिंह राणावत पर मारपीट व लूट के 02 प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम:
उनि अर्जुन लाल
सउनि मनोहर सिंह
सउनि कालू लाल
हैडकानि प्रहलाद कुमार
कानि जसवंत सिंह
कानि ईश्वर कुमार
कानि राजेश कुमार
साईबर सैल से लोकेश रायकवाल
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.