24 News Update उदयपुर। पुलिस थाना गोगुन्दा पुलिस ने हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। करीब एक साल से फरार आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना क्षेत्र में 2 मार्च 2025 को लालूराम और लक्ष्मण मोटरसाइकिल से गोगुन्दा से पडावली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लालूराम की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण घायल हो गया। इस घटना के बाद प्रकरण संख्या 115/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर एक साल से फरार चल रहे आरोपी रमेश पुत्र मोतीलाल निवासी नाल फला, गवाड़ी (थाना गोगुन्दा) को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है और वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। वह विभिन्न जिलों में मजदूरी कर अपनी पहचान छिपाता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने पिछले एक वर्ष में करीब 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हर बार वह बच निकलता था।टीम में ये रहे शामिलकार्रवाई में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल जालम सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र सैन, दीपेन्द्र स्वामी, रामस्वरूप, शिवसिंह और नारायण सिंह की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ प्रताप सेवा संस्थान की ‘कार्यक्रम झलकियां’ पुस्तक का विमोचन, सेवा कार्यों की दी जानकारी सुभाष नगर जैन सोसायटी ने निकाली प्रभात फेरी