24 News Update उदयपुर। भींडर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक संवेदनशील प्रकरण में मुख्य आरोपी और उसकी मदद करने वाले दो सह–आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में थानाधिकारी भींडर पूनाराम गुर्जर के नेतृत्व में की गई।मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तारपुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपीमोहम्मद अरबाज पुत्र हारून उर्फ पुत्तन, निवासी — जोड़ग्गा पोखरा, ग्राम पंचायत गणवारिया, थाना तुलसीपुर, जिला बलरामपुर (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो सह–आरोपी भी चढ़े पुलिस हत्थेमुख्य आरोपी की मदद कर उसे फरार रहने में सहयोग करने वाले दो सह–अभियुक्त भी पकड़े गएः समीर उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल मलिक (22 वर्ष), निवासी सुल्तानडी, ग्राम पंचायत गंजावा, थाना देहात कोतवाली, बलरामपुर (उ.प्र.) नौशाद पुत्र रईस अहमद, निवासी सुल्तानडी, ग्राम पंचायत गंजावा, थाना देहात कोतवाली, बलरामपुर (उ.प्र.) तीनों आरोपियों को विधि अनुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमपुनाराम गुर्जर, थानाधिकारी भींडरहींगलाजदान, कानि. 1610हिम्मत सिंह, कानि. 2141रामावतार, कानि. 3209सुश्री सुमित्रा, महिला कानि. 1697 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुन्दा पुलिस की बड़ी सफलता: छह महीने से फरार हत्या आरोपियों में से 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन मजदूर की हत्या के आरोपी पोकलेन ऑपरेटर जीवनसिंह गिरफ्तार